डॉक्टरों के लिए बन रहे आवास मौके पर ना इंजीनियर ना ही ठेकेदार...!!!
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 18 दिसम्बर,हाउसिंग बोर्ड के निर्माण घटिया क्यों होते हैं,इसकी बानगी देखनी हो तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नेशनल हेल्थ मिशन के तहत निर्माण हो रहे स्वास्थ्य कर्मी आवास परिसर समनापुर में देखे,,,,,,,जा सकते हैं,भवन की नींव तैयार करने के लिए गिट्टी और रेत का मिश्रण मनमर्जी से बनाया जा रहा है,इसमें पत्थर की रेत मिलाई जा रही है,इस तरह बन रहे मकानों की अधिकतम उम्र 5 से 7 साल बता रहे हैं, जबकि समनापुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे मकानों की पूरा काम प्रारंभ होने के बाद से ही खुलने लगी है,पिलर और दीवारें खड़ी करने के लिए बुलाई गई रेत जगह-जगह पड़ी है,जो पाउडर की तरह दिखाई पड़ रही है।।।
मौके पर अनदेखी जारी।।।
जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड द्वारा 171.16 लाख की लागत से जो स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जो सरकारी आवास बनाई जा रही है,उसमें घटिया निर्माण सामग्री उपयोग हो रहा है,मगर मौके पर ऐसा कोई इंजीनियर तैनात नहीं है,और ना ही एजेंसी की ओर से कोई ऐसा इंजीनियर मौके पर मिलता है,बाहर से बुलाई गई लेबर रेत गिट्टी और सीमेंट मिलाकर तैयार करके पिलर बनाने में लगे हैं,ठेकेदार के द्वारा उक्त भवन निर्माण शासकीय प्राक्कलन के विरुद्ध अमानक वस्तुओं का प्रयोग करके किया जा रहा है,खराब रेत का उपयोग किया जा रहा है,परंतु इनके द्वारा पत्थर की रेत का प्रयोग किया जा रहा है,लाखों की बन रही, बिल्डिंग के न्यू तैयार करने में निम्न कोटि का व पतले सरिया का प्रयोग किया जा रहा है।साथ ही सीमेंट की मात्रा भवन जुड़ाई एवं ढलाई कार्य में बहुत कम प्रयोग में लाया जा रहा है,और तो और भवन की न्यू में पुराने खचर्चे ईटों को लगाया जा रहा है,उसकी गुणवत्ता लैंड प्रकरण के विरुद्ध है,
ठेकेदार के द्वारा अपने एक गुर्गे को रखकर पोस्ट के माध्यम से अकुशल श्रमिकों द्वारा भवन का कार्यकलाप करने में लगे हैं,भवन निर्माण का राज मिस्त्री एवं श्रमिकों को अनुभव ना होने के कारण भवन का सही लागत के अनुसार निर्माण नहीं हो रहा है, अमानक स्तर की वस्तुओं का प्रयोग एवं अनुभवहीन श्रमिकों द्वारा निर्माण कराए जाने से भवन की गुणवत्ता में कमी आएगी, साथ ही इस भवन में शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च करके स्वास्थ्य कर्मियों के आशियाने का इंतजाम किया गया है,परंतु इस तरह के भ्रष्ट है,ठेकेदार अपनी जेब भरने के लिए लोगों को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं,इतनी राशि में अच्छी खासी भवन बनाकर तैयार होती है,परंतु ठेकेदार की उदासीनता के कारण भवन ज्यादा दिन तक रहने का काम नहीं आ सकेगा,और भविष्य में जानमाल को भी खतरा हो सकता है।।।
इनका कहना है
निर्माण कार्य में डस्ट एवं पतले सरिया लगाने की सूचना मिली है, मौके पर जाकर देखती हूं,
सुरुचि परस्ते उपयंत्री एन.आर. एच. एम.
