संगठित होकर लड़ेगें त्रि-स्तरीय पंचायती चुनाव - नरेन्द्र सिंह राजपूत
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 18 दिसम्बर,डिण्डौरीः- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष/महामंत्रियों की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवधराज बिलैया प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। बैठक की शुरूआत मे भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलित कर बैठक शुरूआत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। जिला एवं मण्डल मे भी प्रबंध समिति के माध्यम से ही चुनाव का संचालन किया जायेगा। त्रि-स्तरीय पंचायती चुनाव हमारे सामने है हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी शक्ति लगाकर एवं आपसी तालमेल बनाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाना है। हमारे भाजपा के ही जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं सरपंच तक भाजपा के ही अधिक से अधिक अधिकृत प्रत्याशी जीत कर आये एवं आज भाजपा सरकार की केन्द्र एवं प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे जनहितैषी कार्यो से ग्रामों मे स्वच्छ पेयजल, बिजली, आवास एवं निःशुल्क उज्जवला योजनाऐं इत्यादि जिनका लाभ आम नागरिको को मिल रहा है। हमें मतदान केन्द्रों तक भाजपा की रीति नीति एवं सरकार की योजनाओं को पहुॅचाना है। बैठक मे पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती ने भी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की एवं त्रि-स्तरीय चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक के पश्चात् भाजयुमो अध्यक्ष अविनाश छावड़ा के जन्मदिवस पर मिठाई खिलाकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने शुभकामनाऐं प्रेषित की।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधराज बिलैया एवं आभार जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने व्यक्त किया।
बैठक के अंत मे कैप्टन वरूण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ प्रचारक भगवत शरण माथुर, एवं शहपुरा के ज्ञानचंद त्रिपाठी के निधन होने पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्वांजली अर्पित की।
इस दौरान वरिष्ठ नेता सरमन सिंह ठाकुर, गणेश चैहान, जिला मंत्री मनका सिंह वनवासी, मोहन मरावी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, सहमीडिया प्रभारी जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, राजेश्वर साहू, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चैरासिया, राजकुमार मोंगरे, वीरेन्द्र साहू, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युवामोर्चा अविनाश छावड़ा, महामंत्री चन्द्रशेखर नायक, ब्रजमोहन परस्ते, प्रमोद साहू, जगदीश धुर्वे, भारत सिंह राजपूत, रमेशचंद राठौर, उमेश खाण्डे, ओमप्रकाश साहू, राहुल पाण्डे, पीताम्बर पाराशर, कुंजन नंदेहा, सुशील साहू, अभय परस्ते, संतोष मार्को, रामभगत साहू, कोमल दुबे, खिलपत गौतम, प्रेमसिंह धुर्वे, राजेश यादव, शिवनारायण यादव, ऋतुराज टांडिया, किशनपाल धुर्वे, कृष्णकुमार सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
