आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 18 दिसम्बर,डिंडोरी शहर के नजदीक ग्राम खिरसारी में बने स्टोन क्रेशरो की सारी धूल गांव में तथा स्कूल आंगनबाड़ी में जा रही।
आपको बता दें कि ग्राम खिरसारी में बहुत सारे स्टोन क्रेशर लगे हैं जिसमें डिंडोरी शहर के बड़े-बड़े व्यापारीयो जाने-माने नामी-गिरामी लोगों के स्टोन क्रेशर संचालित किए हैं,यही नही ख़िरसरी में ही एक ओर नया क्रशर शुरू होने की कगार पर गए, जबकि जहां पर नियमों को ताक में रखकर स्टोन क्रेशर संचालित है ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर पशुओं के चारा गाह में धूल जाती है जिससे पशु चारा चरकर मर रहे हैं । तथा ग्रामीण इस डस्ट के कारण बीमार पड़ रहे हैं।
ग्रामीण तथा वहां के स्कूल में पदस्य शिक्षकों का आरोप है कि इस डस्ट के कारण बच्चों में कई तरह की बीमारियां हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर स्टोन क्रेशर संचालित किये जा रहै है यहां मजदूरों को स्वच्छ जल पीने का पानी नहीं मिल रहा तथा शौचालय उपलब्ध नहीं है।
यहां के किसानों का आरोप है कि इन खेतों पर कोई फसल नहीं उगाया जा सकता क्योंकि सारी धूल आती है जिस कारण सारे फसल नष्ट हो जाते
हैं।
