छात्रावास भवन रहंगी को कोविड केयर सेंटर बनाया जायेगा कलेक्टर झा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

छात्रावास भवन रहंगी को कोविड केयर सेंटर बनाया जायेगा कलेक्टर झा

आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 16 दिसम्बर, कलेक्टर रत्नाकर झा ने बुधवार को शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान छात्रावास भवन का निरीक्षण किया । उन्होंने छात्रावास भवन में कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं । कलेक्टर  झा ने छात्रावास भवन में साफ - सफाई कराने और आईसोलेशन बेड की समुचित व्यवस्था करने को कहा है । कोविड केयर सेंटर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का उपचार किया जायेगा । निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ . रमेश मरावी , कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग  एस . एस . ठाकुर , जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान  राघवेन्द्र मिश्रा , डीपीएम विक्रम सिंह ठाकुर , प्राचार्य शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डिंडौरी अंतराम मरावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे । कलेक्टर  रत्नाकर झा कहा कि कोविड केयर सेंटर में पारी - पारी से डॉक्टर एवं नर्सों की ड्यूटी लगाई जायेगी । कोरोना वायरस से संक्रमित से मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर उपचार किया जाएगा । कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए भोजन , और दवाईयों का प्रबंध रहेगा । उनके उपचार के लिए चिकित्सकों का दल भी तैनात रहेगा । जिससे कोरोना से संक्रमित मरीजों का उपचार हो सके ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।