सेल्समेन की दबंगई और मनमानी के चलते ग्रामीणों को नही मिल रहा फ्री राशन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सेल्समेन की दबंगई और मनमानी के चलते ग्रामीणों को नही मिल रहा फ्री राशन

ऐसे छापने वाले बहुत देख चुकी हैं मेरे साथ सिलेंडर रहिए मुझसे दूर ही रहना।
आमाडोंगरी लैंप्स मैं सेल्समैन द्वारा गरीबों के पेट में सरेआम डाका डाला जा रहा है
आई विटनेस न्यूज 24,
शनिवार 1 जनवरी,सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दौरान पूरे प्रदेश में लॉक डाउन किया गया था ऐसी स्थिति में  गरीब,मध्यम वर्ग के मजदूरों और व्यवसाय करने वाले लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरनान ना पड़े इस मंसा से  सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजना चलायी गयी थी। प्रदेश की जनता को नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक फ्री राशन देने को कहा गया हैं लेकिन आमाडोंगरी लैंप्स मैं सेल्समैन द्वारा मनमानी करते हुए शासन के नियम निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए गरीबों के पेट से निवाला छीना जा रहा है ग्राम आमाडोंगरी सेल्समैन द्वारा आमाडोंगरी के सभी ग्राम वासियों को दिसंबर माह का फ्री चावल नहीं दिया गया इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा सेल्समैन से पूछा गया  कि आप फ्री वाला चावल क्यों नहीं दे रही हो सेल्समैन द्वारा कहा गया है कि फ्री राशन नहीं आया है ऐसा कहकर ग्रामीणों को टालमटोल कर दी सेल्समैन को भनक लगने लगी कि ग्रामीण विरोध करने में लगे हुए हैं तो सेल्समैन अपनी गलती छुपाने के चक्कर में ग्रामीणों को गुमराह करते हुए जनवरी से 8 दिन पहले बिना राशन दिए सभी ग्रामीणों के फिंगर लगवाना शुरू कर दी, इस संबंध में हमारे प्रतिनिधि द्वारा सेल्समैन से जानकारी लेना चाही तो उल्टा भड़क गई कहने लगी ऐसे छापने वाले बहुत देख चुकी हैं मेरे साथ सिलेंडर रहिए मुझसे दूर ही रहना। इनके लिए ये कहावत एकदम सही बैठती है कि" उल्टा चोर कोटवार को डांटे" इससे अदाजा‌ लगाया जा सकता है कि जब ये सेल्समेन हमारे प्रतिनिधि से ऐसी बात कर सकती हैं‌ तो गांव के भोले भाले ग्रामीणो से किस तरह पेस आती होगी। जाहीर हैं की सेल्समेन द्वारा ग्रामवासियों का शोषण किया जा रहा है।लगता है सेल्समैन को उच्चअधिकारियों का संरक्षण मिलता है? अब देखना यह है कि गरीबों का फ्री वाला राशन मिल पाता है या नहीं
 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।