राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 3 जानवरी 2022,इन दिनों भानपुर ग्राम पंचायत के मोहारी के जंगलों में बेस कीमती और इमारती लकड़ी के कटाई का मामला प्रकाश में आया है विकास खंड अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर मोहारी के जंगलों में इन दिनों अंधाधुन छोटे बड़े पेड़ों की कटाई की जा रही है तो वही जिम्मेदार प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है इन दिनों अज्ञात लोगों द्वारा मोहरी के अविरल और सुंदर जंगलों पर लगे बेशकीमती इमारती लकड़ियों की काटे जाने की बात सामने आ रही है जो संबंधित बीट गार्ड के कार्य पर संदेह उत्पन्न करता है। आखिरकार इतनी बेशकीमती सागोन एवं अन्य इमारती लकड़ियों को काटे जाने पर रोक न लग पाना जिससे संदेह उत्पन्न होना लाज़मी है। एक और जंगल बचाओ पर्यावरण बचाओ के ढोल पीटे जा रहे है।इन अनमोल प्रकृति धरोहरों के संरक्षण पर विश्वव्यापी प्रयास किए जा रहे हैं तो एक और डिंडोरी मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित अमरपुर विकासखंड के भानपुर पंचायत के मोहारी के जंगलों में अंधाधुंध कटाई पर लगाम नहीं लग पा रही है जिससे अविरल और सुंदर वन्य संपदा नष्ट होने की कगार पर आ पहुँची है और संबंधित विभाग के अधिकारियों पर इस बात का कोई गहरा असर दिखाई नहीं दे रहा है जिससे आए दिन जंगलों से बेशकीमती लकड़ियां अज्ञात लोगों द्वारा पार कर ली जाती है और संबंधित विभाग आंखों पर काली पट्टी बांध चुपचाप बैठे हुए हैं और वन संपदा इसी प्रकार खत्म होते जा रहे हैं
इस पूरे विषय पर संबंधित बीट गार्ड का कहना है फिलहाल में छुट्टी पर हूं और मुझे कटाई के विषय में किसी प्रकार कि जानकारी नहीं देख कर ही बता पाऊंगा।
गंगा मरावी बीट गार्ड मोहारी
