शाहपुरा पुलिस कुंभकरण की नींद पर
जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 3 जनवरी 2022,आए दिन जिले भर में चोरी के बड़े-बड़े मामले सामने आ रहे हैं तो वही पुलिस की नाईट गश्त पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं, पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी जिले में चोरी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, और जिले की पुलिस कुंभकरण की नींद पर नजर आ रही है, ठीक आज से कुछ माह पूर्व ही चोरों ने जिले में एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया था जिसका शिकार डिंडोरी के कई बड़े व्यापारी हुए थे ठीक ऐसी ही घटना शाहपुरा के ग्राम करौंदी निवासी जिला अस्पताल में पदस्थ डीमक साहू 2 जनवरी को जब अपने निज निवास करोंदी पहुंचेतो उन्होंने अपने घर की अलमारियों के ताले टूटे पाए बताई जा रही है,यहां चोरों के द्वारा लाखों की कीमती जेवर सहित नगद व बर्तन सहित ग्राम के किसानों के ट्रैक्टर से डीजल तो कहीं कई घरों में इनवर्टर चोरी होने की जानकारी प्राप्त हुई है इसी प्रकार शाहपुरा शाहपुरा में ही स्थित एक डिलीवरी शॉप से नगद चोरी का मामला प्रकाश में आया था जिसकी शिकायत भी पूर्व में प्रार्थीओं द्वारा की गई थी वही शाहपुरा निवासी तुलसी बाई उसराठे के घर से भी लाखों की चोरी की शिकायत पूर्व में पुलिस थाना में की गई थी। जिस पर भी अब तक किसी प्रकार की उचित कार्यवाही नहीं हुई है,जिससे जिले भर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं,और पुलिसिया कार्यवाही पर अहम सवाल खड़े हो रहे हैं,वहीं पुलिस द्वारा खाना पूर्ति के लिए सी सी टी वी फुटेज भी खंगाली जा रही है जिसमें दो चोर नजर आ रहे आखिर कब तक पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक पहुंच पायेगी या पुलिस यूं ही सुस्त नजर आयेगी।ग्रामीणों ने बताया कि 24-25 दिसंबर के दरमियान देर रात को चोरों द्वारा डिमक लाल साहू के घर के बाजू में ही मुकेश साहू के घर पर खड़े ट्रैक्टर से लगभग 55-60 लीटर डीजल की चोरी कि बात बताई जा रही है,वहीं मिली जानकारी के अनुसार ग्राम में ही कुछ घर के इनवर्टर सहित खेतो में लगे पम्प तक चोर ले उड़े है, इतना सब होने के बाबजूद शाहपुरा पुलिस कुंभकर्ण की नींद में नजर आ रही है, इतनी चोरी के बाद भी अधिकारियों ने जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते नगर की व्यवस्थाएं भी चरमराई हुई हैं।
