डिंडोरी से नारायणडीह मार्ग में दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, वाहन चालक सवारियों की जान के साथ कर रहे खिलवाड़ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी से नारायणडीह मार्ग में दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, वाहन चालक सवारियों की जान के साथ कर रहे खिलवाड़

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 2 जनवरी 2022,डिंडोरी से नेवसा नारायणडीह मार्ग पर ओवरलोड वाहन यातायात नियमों को ताक में रख धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, वाहन चालकों द्वारा यात्रियों की जान के साथ  खिलवाड़ जिले में आम हो चला है।  यात्रियों को वाहन के ऊपर छत पर बैठा कर वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं का डर बना रहता है और कई बार लोगों को दुर्घटनाओं का शिकार भी होना पड़ता है ऐसी कई घटनाएं इस मार्ग पर हो चुकी है जिसमें यात्रियों ने अपनी जान गवानी पड़ी है बावजूद इसके वाहन चालक नियमों को ताक में रख ओवरलोडिंग कर वाहन चला रहे हैं जिस पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है । तस्वीरें डिंडोरी से नारायणडीह मार्ग की है । जहां ओवरलोडिंग वाहनों को लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए देखा जा सकता है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।