रक्तदान को लेकर युवाओं में बढ़ रही जागरूकता - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रक्तदान को लेकर युवाओं में बढ़ रही जागरूकता

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 2 जनवरी 2022,पुरानी डिंडोरी निवासी मुकेश पिता मान सिंह की तबीयत अचानक खराब होने के चलते शाम के समय इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि बच्चे में ब्लड कम (6 ग्राम )होने के कारण तकलीफ हो रही है जानकारी लगते ही नगर के युवा पीतांबर पाराशर ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया साथी उन्होंने बताया कि यह उनका सातवा अवसर है जब वह रक्तदान कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि जरूरत मंद लोगो की जान बचा सके, रक्तदान करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है। सभी युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि वह भी इस मुहिम के साथ जोड़ें और रक्तदान करें ताकि दूसरे की जिंदगी बचायी जा सके।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।