राजस्व विभाग की अनदेखी और लचर कार्यप्रणाली से बेखौफ हुए कब्जाधारी ? - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

राजस्व विभाग की अनदेखी और लचर कार्यप्रणाली से बेखौफ हुए कब्जाधारी ?

शासकीय जमीनों पर कब्जा के चलते गांव में अनेक प्रकार की समस्या हो रही उत्पन्न
राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 2 जनवरी 2022,डिण्डोरी जिले में शासकीय भूमी पर कब्जा आम बात है।राजस्व विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते जिले भर में  शासकीय भूमि पर बेजा कब्जधरियो की बाढ़ आई हुई है।जिसे रोकने में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों का पसीना छूट रहा है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत अमरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निघोरी में विभिन्न मोहल्लों में लोगो ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान तान कास्तकारी कर रहे है। जिससे ग्राम पंचायत में शासकीय भवनों के लिए शासकीय भूमि का टोटा होने लगा है।इसी मामले को ले ग्रामपंचायत निघोरी ने 13 नवंबर को ग्राम सभा मे शासकीय भूमि को अतिक्रम मुक्त कराने प्रस्ताव पारित किया था।पर पंचायत चुनाव की अधिसूचना के चलते आगे कार्यवाही नही हो सकी,चुनाव निरस्त होते ही कार्यवाही को आगे बढ़ते हुए 31 दिसम्बर को अमरपुर तहसील में ग्राम सभा का प्रस्ताव कार्यवाही के लिए दिया गया है।अब देखना ये है कि जिम्मेदार कार्यवाही को कब तक अंजाम देते है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।