ग्राम पंचायत कोको में नए वर्ष के उपलक्ष में सैला नृत्य का आयोजन किया गया।।।
राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 2 जनवरी 2022,आदिवासी बाहुल्य जिला डिण्डोरी के आदिवासियों और मूलवासियों का करमा सैल रीना नृत्य प्रदेश से लेकर देश की राजधानी तक अपना डंका बजा चुका है। यह इस क्षेत्र का पारंपरिक नृत्य है। आपको यहाँ की संस्कृति और लोक नृत्य कला का आनन्द करमा,शैला रीना नृत्य में भरपूर देखने को मिलेगा। आदिवासियों के पारंपरिक परिधान लाल वार्डर की सफेद रंग की साड़ियाँ पहने लड़कियाँ और पीले या सफेद धोती कुर्ता और कोटि पहने लड़के जगह-जगह लोक नृत्य करते नजर आयेंगी।
इस ही नजारा नव वर्ष 2022 के आगमन पर विकास खण्ड अमरपुर के ग्राम पंचायत कोको में देखने को मिला जहाँ ग्रामीणों ने शांति प्रिय रूप से नव वर्ष बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया है,नव वर्ष के शुभ अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ सैला, रीना, नृत्य का आयोजन भी ग्रामीणों द्वारा किया गया,जिसमें अपने परंपरागत वेशभूषा में ग्रामीणजन नजर भी आए यह नृत्य आदिवासी संस्कृतिक नृत्य है और सैला रीना नृत्य इस समय लोगों के लिए आकर्षण केन्द्र बना हुआ है,तो वहीं दूरदराज गांवों से आए सभी ग्रामीणों ने सैला रीना नृत्य का लुफ्त भी उठाया,
