आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 23 जनवरी 2022, महान क्रांतिकारी स्वंतत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी नेताजी सुभाषचंद बोस के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने युवामोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। माइक्रो डोनेशन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान मे देश भर के युवामोर्चा कार्यकर्ताओ को जुड़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अभियान का माध्यम सिर्फ समर्पण प्राप्त करना नही है हम ऐसे कार्यकर्ताओ को इस अभियान से जोड़ना चाहते है जो पार्टी के विचार एवं राष्ट्रवाद की भावना हो साथ ही भाजपा से जुड़कर राजनीति को सेवाकार्य का माध्यम बनाकर कार्य करें। इसी तारतम्य मे भाजयुमो जिला कार्यालय व सभी मण्डलो मे माइक्रो डोनेशन का कार्यक्रम रखा गया जिसमे सैकडो की संख्या मे कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाषण सुना एवं नमो एप के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओ ने पार्टी को निधि देकर सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस वर्चुअल माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार सहित प्रदेश के पदाधिकारी मोजुद रहे।
भाजयुमो ने मनाया नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती डिण्डौरी:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशन मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा की उपस्थिति मे भाजपा जिला कार्यालय डिण्डौरी मे नेताजी सुभाषचंद बोस जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक वंदन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने युमो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा मे हुआ। उनके पिता जानकीनाथ बोस वकील थे उनकी माता का नाम प्रभावती था। वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्व युद्व के दौरान उन्होने अग्रेजो के खिलाफ लडने के लिए आजाद हिन्द फोज का गठन किया। नेताजी की ओर से दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है। नेताजी के मन मे देशप्रेम, स्वाभिमान एवं साहस की भावना बचपन से ही प्रबल थी, वह अग्रेजी शासन का विरोध करने के लिए अपने भारतीय सहपाठियों का मनोबल भी बढाते थे। अपनी छोटी आयु मे ही सुभाषचंद्र बोस ने यह जान लिया था जब तक सभी भारतवासी एकजुट होकर अग्रेजो का विरोध नही करेगें तब तक हमारे देश को गुलामी से मुक्ति नही मिलेगी। इस दौरान पूर्व जिलामहामंत्री राजेन्द्र पाठक, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, कुंजन नंदेहा, कान्हा प्रशनानी, पीताम्बर पाराशर, कुशलराज बिलैया, मनी सैनी, परसराम पाराशर, यशवंत तोमर, आशीष यादव, तरूण ठाकुर, शान्तनु पाठक, शिवम चैहान, शैलेश कुलेश, शिवदयाल इटौरिया, कृष्णकुमार, देवेन्द्र श्रीवास, संदीप बर्मन,
