ग्रामीणों ने लगाया क्रिश्चन धर्म अपनाने का आरोप
आई विटनेस न्यूज 24
गुरुवार 6जनवरी 2022 आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाला थाना क्षेत्र बजाग अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद और विद्यार्थी परिषद ने बजाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर (भर्रा टोला) में गरीब आदिवासीयों को धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है।आदिवासियों को ठग रहे धर्म के ठेकेदार तरह तरह के प्रलोभन से बनते है शिकार पूर्व में भी से कई मामले सामने आचुके देखा जाए तो इन दिनों जिले में धर्म परिवर्तन कराने वाले बहरूपिया ग्रामीण क्षेत्रों पर हावी है,
जो आदिवासी बहुल जिले के भोले भाले लोगों को यहां अपना शिकार बना उनका ब्रेनवाश कर उन्हें धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे हैं भोले भाले लोगों को धर्म के ठेकेदार अपना शिकार बना रहे हैं जिस पर किसी प्रकार का रोग नहीं लग पा रहा है देखा जाए तो डिंडोरी आदिवासी बहुल जिला है और यहां अधिकतर आदिवासी समुदाय का निवास स्थल है पर बाहर दूसरे राज्यों और प्रदेशों से अन्य धर्म के ठेकेदार आकर गरीब भोले भाले आदिवासी समाज को टारगेट कर अन्य समाज में कन्वर्ट करने का प्रलोभन देकर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं, आज धर्मांतरण कराने वाले लोगों(पादरी) को ग्रामीणों की शिकायत पर विश्व हिंदू परिषद एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने थान बजाग की पुलिस टीम के द्वारा पकड़कर थाना लाया गया है।
बताया जाता है कि इस तरह के आदिवासी लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण का खेल पूरे क्षेत्र में जमकर चल रहा है जिसमें ईसाई धर्म के मानने वाले पादरियों के द्वारा लोगों को भूत प्रेत, बीमारी, इलाज धन लाभ आदि का झांसा देकर गरीब ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धन का लालच उन्हें धर्म परिवर्तन करने में विवश करते हैं। और उन्हें अपने धर्म में लाने के लिए बहुत से प्रलोभन भी देखा गया है।
नव वर्ष मनाने के आड़ में भर्रा टोला भानपुर निवासी रज्जू मरावी के यहां वहां लगभग 40 से 50 महिलाएं और पुरुषों की संख्या में एकत्रित होकर प्रेयर आदि कर रहे थे। उनके द्वारा बच्चों को भी अधिक संख्या में एकत्रित करके एक सभा के रूप में गांव जाकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए कई प्रकार के प्रलोभन भी दिए जाते हैं। आज पुलिस बल के साथ सभी लोगों को पकड़ कर थाने में लाया गया और उनकी 13 मोटरसाइकिल गाड़ियों को भी थाने में लाकर रखी गई। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया इनके द्वारा कई साल से इस तरह के धर्मांतरण का खेल इनके घर में चल रहा है जिससे अनेक लोगों को इनके द्वारा धर्मांतरण कराया गया है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार समझाने के बाद भी उनके द्वारा इस तरह के ईसाई मिशनरियों के कार्यक्रम बंद नहीं किए गए। हमारी बात को नहीं मानने के कारण हमारे द्वारा थाने में भी जानकारी दी गई और हम सब लोग इसका विरोध भी करते हैं। इनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह यहां पर मीटिंग के नाम पर ईसाई मिशनरियों के द्वारा गरीब आदिवासीयों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। बहुत से लोग यहां बुलाकर अलग-अलग बहाने बनाकर के लोग एकत्रित करते हैं। झाड़-फूंक के नाम पर या फिर बीमारी के इलाज का लालच देकर कई प्रकार के बहाने लेकर लोग यहां एकत्रित करते हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा पहले भी दर्ज कराई गई थी लेकिन गवाहों और सबूतों के अभाव में कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। धर्म परिवर्तन के नाम पर अनेक लोगों को नए नए तरीके से बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने में उनके लोग तैयार रहते हैं। लोगों को लाने ले जाने का काम भी करते हैं।
बजाग क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इनके गिरोह को पकड़ा जा चुका है। लोगों को समझाइश देने के बाद उन सभी लोगों को पकड़कर थाने में लाया गया और समझा फुसलाकर छोड़ दिया गया था। पर ये पादरी के तौर पर लगातार धर्मांतरण का कार्य कर रहे हैं। धर्मांतरण कराने के लिए छत्तीसगढ़ सीमा से भी लोग आए हुए थे जिससे बहुत से लोग धर्मांतरण के जाल में फंसते जा रहे हैं। पुलिस को सूचना देने पर उपस्थित लोगों को थाना लाया गया है।
इनका कहना है:-
गांव के लोगों के द्वारा जानकारी दी गई थी उस जानकारी के मुताबिक ही वहां गए थे और समझाने पर उन्होंने हमारे लड़कों को मारने की कोशिश की- हिमांशु साहू, नगर महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बजाग
हमारे द्वारा धर्मांतरण कराने वालों को लेकर कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है पर इस विषय में किसी तरह की प्रसाशन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई है- देव सिंह मरावी, ग्रामीण
ग्राम भानपुर में एक घर में नव वर्ष की आड़ में धरमांतरण करने के चलते दर्जनों लोग वहां उपस्थित हुए थे, जिससे बहुत बाहिरी पादरी आकर लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है- लोकेश साहू, अभाविप
लोगों की सूचना पर वहां हो रहे धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम पर बहुत सारे लोगों को थाने में सूचना देकर आपत्ति दर्ज कराई गई है- दिगम्बर पाठक, प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद
पुलिस की टीम को सूचना मिलने के चलते वहां पर जाने पर वहां जो कार्यक्रम कराया जा रहा था जिसमें कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, जिसकी कार्यवाही की जा रही है। वाहनों के कागज ना दिखाए जाने के कारण वाहन भी जब्त किया गया है- भूपेंद्र सिंह पेंद्रो, थाना प्रभारी बजाग
