खाना पूर्ति कि कार्यवाही जोरो पर शाहपुर पुलिस ने 16 ली.प्लेन शराब का जखीरा किया जप्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खाना पूर्ति कि कार्यवाही जोरो पर शाहपुर पुलिस ने 16 ली.प्लेन शराब का जखीरा किया जप्त


आई विटनेस न्यूज 24 डिंडोरी 
 पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20/02/2022 को थाना शाहपुर के थाना प्रभारी विजय सिंह पाटले एवं प्रधान आरक्षक 234 दिलीप झारिया प्रधान आर. 283 राजकुमार जायसवाल द्धारा अवैध शराब की बिक्री पर लगातार कार्यवाही करते हुए मुखविर कि सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए शाहपुर मेन रोड के किनारे ईश्‍वरी साहू के खेत के पास आरोपी संतलाल पिता मंशाराम बनवासी उम्र करीबन 45 साल निवासी शाहपुर के कब्‍जे से एक थैले में करीबन 16 लीटर देशी प्‍लेन मदिरा जप्‍ती कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्‍ट की कार्यवाही की  की गई हलकी देखा जाए तो यह सिर्फ नाम मात्र की कार्यवाही वैसे अब भी थाना प्रभारी सटोरियों और अवैध शराब विक्रेताओं पर मेहरबान है थाने के सामने अब भी सूत्रों से जानकारी मिल रही है,कि अब भी बड़ें पैमाने पर  थाना परिसर के सामने सट्टा पट्टी लिखी जाती है, और थाना प्रभारी अंग्रेजी शराब विक्रय करने वालो पर कोई कार्यवाही  नहीं करते है, थाना प्रभारी उन पर क्यों मेहरबान यह तो समझ से परे है फिर भी देखा जाए तो आम जन को भरोसा दिलाने यह कार्यवाही उन्होंने की है। वैसे अब भी शाहपुर थाना अवैध कारोबारियों  का गढ़  बना हुआ है?

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।