किसानों ने कहा कमलनाथ मुख्यमंत्री ने हमारा कर्जा माफ किया है, हम कांग्रेस के साथ हैं।
आईविटनेस न्यूज़-24 /डिंडोरी/ मंगलवार 1 फरवरी 2022- डिंडोरी-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर 1 फरवरी से घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा के ब्लॉक विक्रमपुर, शाहपुर,मंडलम के पलकी, बरछा,चुरियां सेक्टर से हुई। घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, कपूर बनवासी, विजय दाहिया, के साथ ग्राम पलकी वरछा, चुरिया और मुड़िया खुर्द के ग्रामों में घर घर जाकर जनसंपर्क कर मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार की 15 माह की उपलब्धि को बतलाया। अनेकों ग्रामीणों, किसानों, युवाओं, माता बहनों ने कमलनाथ के मुख्यमंत्री कार्यकाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ,उन्होंने कहा कि हम किसानों का कर्जा कमलनाथ की सरकार ने माफ किया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी कमलनाथ मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए योजनाएं बनाई थी। बिजली का बिल बहुत कम आता था,₹100 में 100 यूनिट बिजली का बिल आता था, पेंशन 300 से बढ़ाकर ₹600 की गई है।, घर चलो घर घर चलो जनसंपर्क अभियान के दौरान नोहर सिंह उददे, आशीष ठाकुर, समूरत बनवासी, कृष्ण कुमार ठाकुर, दिलीप सिंह ठाकुर, ममता बाई, टेकराम बनवासी, अमरावती विश्वकर्मा, चंमरू बनवासी, राम कुमार बनवासी हल्कू बनवासी गणेश बनवासी नितेश बनवासी रवि उदय रतिराम बनवासी जगत बनवासी, सहित अन्य ग्राम वासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए कमलनाथ, सोनिया गांधी, राहुल गांधी , शहपुरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भूपेंद्र मरावी के प्रति विश्वास जताया और कांग्रेस के हाथों को मजबूत करेंने की बात कही। कांग्रेस में शामिल हुए सदस्यों का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।