बैहर जिला बालाघाट से अरविन्द चौधरी की रिपोर्ट l
आई विटनेस न्यूज 24 बैहर जिला बालाघाट,तेज रफ़्तार बाइक और इन्नोवा कार की आमने-सामने जोड़ दार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई l वही बताया जा रहा है कि बैहर से मुक्की मार्ग पर इन्नोवा कार जो की मुक्की की तरफ जा रही थी। वहीं बैहर की तरफ आ रही बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे बाइक चालक युवक सहदेव मेरावी उम्र 25 वर्ष जो की बम्हनी मोहगांव निवासी हैं, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई l बताया जा रहा है कि जोड़ दार भिड़ंत के बाद दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए।वही इनोवा कर क्रमांक MP09NG7575 चालक शिवशंकर यादव को मामूली चोटे आई है। इनोवा चालक वार्ड नम्बर 8 का निवासी है।
