नवोदय विद्यालय डिंडोरी की गणित शिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नवोदय विद्यालय डिंडोरी की गणित शिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 15 मार्च,जवाहर नवोदय विद्यालय  डिंडोरी मध्य प्रदेश की शिक्षिका सुनीता गुप्ता पीजीटी गणित  को शिक्षा मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से  राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है | यह पुरस्कार शिक्षकों को उनके शिक्षा शास्त्र में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिए दिया जाता है | वर्ष 2019 में देश भर से 24 शिक्षकों को यह पुरस्कार मिला  है  जिसमें से नवोदय विद्यालय समिति की श्रेणी में यह पुरस्कार सुनीता गुप्ता को दिया गया है | केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के द्वारा उन्हें लैपटॉप आईसीटी  आईसीटी आईसीटी के रजत पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया|
वे विगत कई वर्षों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें गणितीय दृष्टिकोण व अभिरूचि उत्पन्न करने के लिए सराहनीय योगदान करती रही हैं। कोरोना काल में विद्यालयीन गतिविधियाँ निष्क्रिय थी| ऐसे कठिन समय में सुनीता गुप्ता ने सूचना संचार तकनीक का बेहतरीन उपयोग करते हुए जियो जेब्रा गणितीय साफ्टवेयर से 475 से अधिक शैक्षणिक विडियो तैयार किए जिनमें 150 से अधिक को गणितीय प्रयोग पर आधारित जियो जेब्रा के साफ्टवेयर का उपयोग करते हुए बनाया गया है। साथ ही साथ उन्होंने 50 से अधिक जियो जेब्रा के एनिमेशन बनाने के विडियो अपलोड किए। सूचना व संचार की इस नई तकनीक को परम्परागत शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार तकनीक को अपनाकर नये ज्ञान का सृजन कर इन्होंने गणित विषय को बहुत ही सरल, सहज व रोचक बनाया है। उन्होंने स्व निर्मित वेबसाइट के माध्यम से बच्चों को गणितीय प्रयोग, शैक्षणिक विडियो प्रश्नपत्र, पीसा आधारित प्रश्न व गणितीय माडलों को एक जगह संग्रहित किया। उनके द्वारा निर्मित यू-ट्यूब चैनल में अपलोड किये विडियो का लाभ नवोदय विद्यालय व केन्द्रीय विद्यालय तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थीगण लाभान्वित हुए और भविष्य में होते रहेंगेइनके द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए बनाये गये आईसीटी माड्यूल से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का प्रचार व प्रसार किया जा सका। सुनीता गुप्ता के सफल कार्य निर्देशन से जियो जेब्रा साफ्टवेयर के कार्यशाला में नवोदय विद्यालयः समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के स्नातकोत्तर अध्यापकों को , केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के स्नातक अध्यापकों को व जिला सूरजपुर के समस्त गणित अध्यापकों को जियो जेब्रा सॉफ्टवेयर व एनिमेशन बनाने हेतु  प्रशिक्षण प्रदान किया गया।सुनीता गुप्ता द्वारा निर्मित गणितीय मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर जवाहर लाल नेहरू साइस एक्जिविशन में भाग लिया जिसमें सीबीएसई में दो बार प्रथम स्थान तथा एनवीएस में दो बार द्वितीय स्थान तथा आयरिस में आउटस्टेंडिग अवार्ड प्राप्त किया । समय-समय पर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित सांइस एक्जिविशन में उनके द्वारा बनाये गणितीय माडल रीजनल स्तर पर नौ बार अपना स्थान बनाया। इनके निर्देशन में विद्यार्थी सफलता के उन्नत शिखर नासा, एनडीए, आईआईटी,एनआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर चुके है।बहुमुखी प्रतिभा संपन्न सुनीता गुप्ता  विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जगाने का सदैव प्रयास किया। इसके पूर्व भी उन्होंने 2014-15 में राष्ट्रीय स्तर का नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा इन्सेंटिव अवार्ड हासिल किया । इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  गया तथा उज्जवल भविष्य  शुभकामनाएं दी गई । विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी उन्हें इस अवसर पर शुभकामनाएं दी है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।