कियोस्क संचालक पर खाते से ₹35 हजार हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाने में की शिकायत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कियोस्क संचालक पर खाते से ₹35 हजार हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाने में की शिकायत

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 31 जुलाई, जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में एक महिला ने कियोस्क संचालक अफ़साना खान पर धोखाधड़ी कर सास के बैंक खाते से ₹35 हजार निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर राशि वापस दिलाने तथा दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता गांव बसनिया की निवासी है। उसने आरोप लगाया है कि अफसाना खान ने उसकी सास के बैंक (खाता क्रमांक का उल्लेख आवेदन में किया गया है) से ₹35,000 की राशि धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। महिला का कहना है कि कियोस्क संचालक ने उसकी सास का मोबाइल फोन यह कहकर अपने पास लिया कि वह राशि  उसकी बहु के खाते में ट्रांसफर कर देगी लेकिन बाद में कियोस्क संचालक ने मोबाइल के माध्यम से बैंक खाते से राशि अपने ही खाते में स्थानांतरित कर लिया ।

पीड़िता ने आवेदन में बताया कि कुछ समय बाद जब उसने अपने बैंक खाते की जानकारी प्राप्त की तो खाते से ₹35 हजार निकलने का पता चला। पूछताछ करने पर उसे कथित तौर पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने गाड़ासरई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कियोस्क संचालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने तथा उसके खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।


पुलिस का पक्ष:

फिलहाल शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।