केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते ने किया समर्पण निधि पर चर्चा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते ने किया समर्पण निधि पर चर्चा

राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 7 मार्च,भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे आजीवन सहयोग हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन,  खाण्डेलवाल, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवधराज बिलैया, जिला कोषाध्यक्ष एड. नीरज शर्मा की उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत मे भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते का तिलक लगाकर स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आजीवन सहयोग निधि मे मिले लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए आयोजित किया गया जिसमे केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि यह लक्ष्य हमारे इस डिण्डौरी जैसे जिले के लिए लक्ष्य बड़ा है लेकिन हमे हर हाल मे लक्ष्य को पूर्ण करना है भाजपा के सभी जिला, मण्डल, मोर्चा एवं मतदान केन्द्र स्तर तक के कार्यकर्ताओ को समर्पण करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि यह वर्ष कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशब्तादी के मना रही है। कुशाभाऊ ठाकरे जी ने ही आजीवन सहयोग निधि की शुरूआत की थी। समर्पण निधि कार्यक्रम मे हिस्सा लेकर पार्टी को समृद्ध और सशक्त बनाने का उद्देश्य होता है। 
मंच का संचालन जिला महामंत्री अवधराज बिलैया व आभार मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। 
इस दौरान अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक, बोधराम सरैया, डाॅ. शंकर गवले, राजेश साहू, अंगददास छुरे, शांतनु पाठक, अभिषेक मिश्रा, राजेश ठाकुर, यशवंत तोमर सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।