राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 4 अप्रैल,डिण्डोरी----- जिला मुख्यालय के एच डी एफ सी बैंक में बैंक के ही गार्ड सुनील के द्वारा लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिससे आबकारी विभाग के भृत्य मनीष बैरागी एवं संकेत गुप्ता दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए है, बंदूक की गोली दोनों के पैरों को छूकर निकल गई है, जिला अस्पताल डिंडोरी में दोनों का इलाज चल रहा है, अचानक बंदूक से गोली कैसे निकल गई ,इन सब कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है!
