नर्मदा पुल पार तिराहे मैं लगेहेण्डपम्प को सुधार पीएचई ने मोहल्ले वासियो और राहगीरों को दी राहत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नर्मदा पुल पार तिराहे मैं लगेहेण्डपम्प को सुधार पीएचई ने मोहल्ले वासियो और राहगीरों को दी राहत

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 11 अप्रैल,  डिंडौरी जिला मुख्यालय से लगे नर्मदा पुलपार गर्मी शुरू होते ही पीने के पानी के लिए भारी समस्या होती है और ऐसी स्थिति में नर्मदा पुल पार तिराहे मैं लगा हैंडपंप मोहल्ले वासियों समेत राहगीरों के लिए वरदान साबित होता है जोकि विगत कुछ दिनों से खराब हो गया था जिसके कारण मोहल्ले वासियों एवं राहगीरों को पीने के पानी की समस्या बढ गई थी जिसके  बाद कल शाम को PHE के E.E. शिवम सिन्हा को फोन के माध्यम से हैंडपंप खराब होने की सूचना दी गई थी और पानी की समस्या के बारे में बताया गया था। जिसके तुरंत बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए सुबह 7:00 बजे पीएचई विभाग के कर्मियों द्वारा हैंडपंप की मरम्मत कर सुधार दिया गया जिससे खुश होकर मोहल्लेवासी एवं राहगीरों के द्वारा पीएचई के E.E. शिवम सिन्हा एवं उनकी टीम को धन्यवाद प्रेषित किया गया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।