आई विटनेस न्युज 24, शुक्रवार 17 जून,कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक,बैठक में
यातायात प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि कृषि उपज मण्डी शहर के मध्य स्थित होने के कारण दिनभर भारी वाहन शहर के अंदर प्रवेश करते हैं। जिससे यातायात बाधित होती है, सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इस कारण कृषि उपज मण्डी को शहर से बाहर स्थानांतरित करना आवश्यक है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने इस सुझाव पर कृषि उपज मण्डी को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि मण्डी स्थल पर कॉम्पलेक्स एवं वाहन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा गया। कलेक्टर झा ने सिविल लाईन एवं अस्पताल एरिया को नो हार्न जोन घोषित किया है। उन्होंने मुख्य मार्गों में सड़क दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण कर दुर्घटना की रोकथाम हेतु उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटनाग्रस्त मोड़ों को चिन्हित करते हुए सड़क किनारे सांकेतिक चिन्ह लगाने को कहा गया। जिससे आवागमन सुविधा बेहतर बन सके। उन्होंने मुख्य मार्ग में जेबरा क्रासिंग लगाने के निर्देश दिए। मुख्य मार्ग पर टूटे-फूटे डिवाइरों की मरम्मत करने को कहा।
