भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मां नर्मदा जी मे महाआरती - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मां नर्मदा जी मे महाआरती

 

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 रविवार 17 दिसंबर

डिण्डौरी:- भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया को जिलाध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन करते 1 वर्ष पूर्ण हुए जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार,जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी व जिले के समस्त वरिष्ठजन, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाऐं एवं संगठन के कार्यो को जन जन तक पहुॅचाने का प्रयास बीते 1 वर्ष मे किया, लेकिन अगर मेरी कार्यशैली, व्यवहार या किसी भी प्रकार से जाने अनजाने मे अगर किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता से दुव्र्यवहार हुआ हो तो मुझे अपने भाई, बंधु या मित्र समझकर क्षमा करेगें एवं आने वाले समय मे हम कंधे से कंधे मिलाकर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य करेगे एवं अगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा को प्रचंड मतो से विजय दिलायेगें। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शायःकाल मे माॅ. नर्मदा जी के डेमघाट पर भव्य महाआरती किया एवं माॅ नर्मदा से जिलेवासियो की खुशहाली की कामना की। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र राजपूत, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, राजेन्द्रप्रसाद पाठक, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, डाॅ. प्रदीप द्विवेदी, पुनीत जैन, राकेश परस्ते, बलराम सिंह राठौर, अविनाश सिंह सैनी, कान्हा शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी व श्रद्वालुजन मौजूद रहें।

स्वः आयोध्याप्रसाद बिलैया के स्मृति मे वाटरकूलर किया स्थापित


डिण्डौरी:- भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने अपने पूज्य बडे पिताजी स्वः श्री अयोध्या प्रसाद बिलैया के स्मृति मे बाटर कूलर जिला कलेक्ट्रेड कार्यालय के परिसर पर स्थापित कराया जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी, जिला कलेक्टर विकास मिश्रा, एसडीएम रामबाबू देवागंन के द्वारा किया गया। राज्यसभा सांसद सुमि़त्रा बाल्मिकी ने कहा कि स्वः अयोध्याप्रसाद बिलैया महान समाजसेवी एवं आध्यामिक व्यक्ति थे उनके द्वारा हमेशा समाज की उत्थान के प्रति चिंतन एवं समाजसेवा के लिए प्रसिद्व थे। आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रेरणा से भाजपा जिलाध्यक्ष व सुपुत्र अवधराज बिलैया ने यह वाटरकूलर आमजनों के लिए स्थापित कराया जो कि काबिलेतारीफ है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, राजेन्द्रप्रसाद पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते, गजेन्द्र करचाम सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।