सुपोषित किशोरी : सशक्त नारी कृषि विज्ञान केन्द्र डिंडौरी में आयोजित किया गया जिला स्तरीय पोषण मेला कार्यक्रम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सुपोषित किशोरी : सशक्त नारी कृषि विज्ञान केन्द्र डिंडौरी में आयोजित किया गया जिला स्तरीय पोषण मेला कार्यक्रम


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 30 सितम्बर,प्रतिवर्ष सितम्बर माह में पोषण माह के रूप में मनाया जाता है, इसी क्रम में 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक आयोजन किया गया। जिसका समापन आज कृषि विज्ञान केन्द्र डिंडौरी में जिला स्तरीय पोषण मेला कार्यक्रम आयोजित कर किया गया, जो अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह और एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  श्याम सिंगौर,  कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.पी.एल. अम्बुलकर, तकनीकी वरिष्ठ अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र श्रीमती रेणू पाठक, सहायक संचालक कृषि सुश्री नेहा धूरिया, प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर श्रीमती नीतू तिलगाम, परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले,  अयोध्या सिंह राठौर,  त्रिलोक सिंह भवेदी,  विपिन डहेरिया और जिला कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

       पोषण माह में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में प्रचार प्रसार के साथ जागरुक किया गया। भारत में हर साल सितंबर के महीने में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को पोषण के बारे में जागरुक किया जाए और कुपोषण से निपटा जाए। इस अभियान के जिले के संपूर्ण क्षेत्र में पोषण जागरुकता कार्यक्रम किया गया। आहार पद्धतियों में सुधार करना, बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण पर ध्यान देना, एनीमिया की पहचान और रोकथाम के लिए जागरुकता बढ़ाना स्तनपान और पूरक आहार से जुड़े विषयों पर ध्यान देना, स्वस्थ बालक स्पर्धा जैसी गतिविधियां आयोजित करना, भारत सरकार के खाद्य और पोषण बोर्ड ने साल 1982 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत की थी। यह सप्ताह हर साल सितंबर के पहले सप्ताह में मनाया जाता था। फिर इसे वृहद कार्यक्रम का रूप देकर इसे पोषण माह का आयोजन किया जाने लगा। इसी क्रम में यह पोषण माह का अंतिम सप्ताह में हितग्राहियों के लाभ एवं पोषण से जुडे जागरुकता अभियान के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

      पोषण माह के अंतिम दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र डिंडौरी किया गया। पोषण माह में जिले के सभी विकासखण्ड स्तर से महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को आमंत्रित किया गया था। पोषण मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजन पकवानों की प्रदर्शनी लगाई गई। पोषण अभियान के इस कार्यक्रम में पोषण से जुडे स्पार्धाओं एवं पोषण व्यंजन स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य बालक बालिका स्पर्धा, किशोरी बालिका स्पर्धा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार का प्रमाण पत्र के साथ शील्ड प्रदान किया गया।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।