जिले की बेटियां बिहार में करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व, 68 वी स्कूल गेम्स फेडरेशन रग्वी की राष्ट्रीय स्पर्धा में लेंगी भाग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले की बेटियां बिहार में करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व, 68 वी स्कूल गेम्स फेडरेशन रग्वी की राष्ट्रीय स्पर्धा में लेंगी भाग


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 23 दिसम्बर,कलेक्टर  हर्ष सिंह के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग  संतोष शुक्ला  के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 24-25 के  अनुसार जिले में शालेय खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में  68 वीं शालेय राष्ट्रीय  रग्बी की स्पर्धा  पटना (बिहार)में  28 से 29 दिसंबर  2024 तक आयोजित होगी। जिसमें सालिका कुलस्ते , अभिलाषा परस्ते , अंजली ,गायत्री धूमकेतु  ,शब्द  सी एम  राइज विद्यालय शहपुरा की छात्राएं मध्य प्रदेश के  दल से  प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगी ।

जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य विभाग पी एस राजपूत  ने बताया, कि खिलाड़ी  छात्रा ने विद्यालय, विकासखंड ,जिला, संभाग, विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर तक  कुल सात स्तरों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। जिसमें उनके खेल कौशल और दक्षता  को देखते हुए विधा विशेषज्ञों ने  चयनित किया है। 21  से 25 दिसंबर 2024 तक इंदौर  में विशेष कोचिंग प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना होंगे। रग्बी कोच श्रीमती रमा साहू के कुशल प्रशिक्षण, कठिन मेहनत एवं मार्गदर्शन से विद्यालय ,जिला एवं विभाग को गौरवान्वित  करते हुए मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी की उपलब्धि प्राप्त होने पर डा संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य , प्राचार्य यशवंत साहू, डॉ डी के श्रीवास्तव, संदीप सोनी, प्रभु दयाल पटेल,पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य, प्रशिक्षक अनिल लोधी ,परवेज खान, दिलीप सोनवानी,शेरमेर खलको ,नवीन खरगाल, जागेश्वर नंदा, अमर साहू , विद्यालय स्टाफ  एवं खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त करते हुई छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।