कांग्रेस ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, बर्खास्त करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कांग्रेस ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, बर्खास्त करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


 डिंडोरी, संसद भवन में संविधान रायचिता बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ अपमान जनक शब्द बोले जाने पर जिला कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 21 दिसम्बर,संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ संसद भवन के अंदर बार बार अपमान जनक शब्दों  का प्रयोग कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया गया जो कि निंदनीय है इस तरह के टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस, महिला मोर्चा कांग्रेस ने अमित शाह का पुतला फूंका संविधान बचाव और अमित शाह स्टीफा दो के नारे लगाते हुए अवंती बाई चौक से रैली निकालकर कलेक्टर परिसर में  राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

अमित शाह ने छ: बार डॉक्टर अंबेडकर का नाम लिया और संसद में कहा है कि उनका नाम लेने का फ़ैशन हो गया है। यह बहुत ही निंदनीय है। क्या डॉक्टर अंबेडकर को याद करना फ़ैशन है? अंबेडकर जी का नाम लेने से अधिकार मिलते हैं। अंबेडकर जी का नाम लेना मानवीय गरिमा का प्रतीक है। अंबेडकर जी का नाम करोड़ों दलितों-वंचितों के आत्मसम्मान का प्रतीक है। अंबेडकर जी के नाम से उसी को दिक्कत हो सकती है जिसे संविधान से, बराबरी से, भागीदारी से दिक्कत हो।गृहमंत्री अमित शाह के बयान में झुँझलाहट ज़्यादा दिखाई पड़ती है।


इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शामिल थे:

- जिलाध्यक्ष अशोक पड़वार

- उपाध्यक्ष राधेलाल नागवंशी

- ब्लाक अध्यक्ष जावेद इकबाल

- अयोध्या सिंह बिसेन

- रमाकांत साहू

- लोकेश पटेरिया

- महेन्द्र सिंह ठाकुर

- यूवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर

- महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी साहू

- टी.एस.मरावी

- केवल कृष्ण नैटी

- सुमन अय्याम

- प्रतिमा शांडिल्य

- कमला सैयाम

- लियाकत अली

- मकसूद मंसूरी

- खालीद खान

- संतोष मरकाम

- मनोज धुर्वे सहित कांग्रेस प्रकोष्ठ के समस्त नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।