आनंदम दीदी कैफे डिंडौ‍री में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान“ की थीम पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आनंदम दीदी कैफे डिंडौ‍री में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान“ की थीम पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

आई विटनेस न्यूज़ 24,बुधवार 04 दिसम्बर, 2024
 डिण्डोरी।    हम होंगे कामयाब पखवाड़ा“ के तहत महिला एवं बाल विकास द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, म.प्र. दीनदयाल अंत्यो्दय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन डिंडौरी एवं लोक अधिकार केन्द्रीय डिंडौरी के संयुक्त तत्वाधान में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान“ की थीम पर आनंदम दीदी कैफे डिंडौ‍री में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम मुख्यातिथ्य में किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष डिंडौरी श्रीमती आशा धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य (महिला एवं बाल विकास सभापति) श्रीमति हीरा रुद्रेश परस्ते, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री श्याम सिंगौर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।  
    कार्यक्रम में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बाल विवाह के विरूद्ध्‍ दीदीयों को जागरूक किया। साथ ही ग्रामीण स्तर पर बाल विवाह होने की सूचना देने के लिये प्रेरित किया। बताया गया कि अगर कोई भी बाल विवाह के संबंध में सूचना देते है तो उनका नाम गोपनीय रखी जाती है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत जिले के दोनों विधायकों ने बाल विवाह न करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक श्रीमती नीतू तिलगाम द्वारा जेंडर समानता, बाल विवाह, हम होंगे कामयाब पखवाड़ा, पॉक्सो एक्ट 2012, चाइल्ड लाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्प लाइन (181) के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।