हत्या के आरोपी को बजाग पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हत्या के आरोपी को बजाग पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 30 मई,दिनांक 29.05.2025 को प्रार्थी सुखलाल धुर्वे पिता माहू लाल धुर्वे जाति बैगा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बौना थाना बजाग जिला डिण्डौरी को सुबह 07.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बहन सुकवती की मौत हो गई है तब परिवारजनों के साथ बहन के ससुराल ग्राम खम्हेरा जाकर देखे तो बहन घर के अंदर मृत अवस्था में पडी थी आस-पड़ोस वालों नें बताये कि फूलंचद अपनी पत्नि पर शक करता था इसी बात को लेकर कई बार लड़ाई झगडा मारपीट भी करता था ,शंका के चलते मारपीट कर हत्या करना पाये जाने से अपराध धारा 103 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह ,एवं अति. पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी डॉ. अमित  वर्मा के निर्देशन में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।  एसडीओपी  बजाग विवेक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना स्तर में अलग-अलग टीम गठित कर आरोपी फूलचंद धुर्वे पिता बुधलाल धुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खम्हेरा को खम्हेरा के जंगल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डिण्डौरी पेश किया गया।

विशेष भूमिकाः- एसडीओपी विवेक कुमार गौतम,थाना बजाग टूआईसी उपनिरी. अशोक तिवारी, सउनि रमेश कुड़ापे, प्रआर. 183 राजेश मरावी, म.प्रआर. 158 संगीता उईके, आर. 415 कुमान, आर. 263 रोहित मरकाम, चालक आर. 387 आकाश अहिरवा


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।