आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 20 जून,आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती और जिलेवार कार्यप्रणाली को धार देने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी के निर्देशानुसार 12 जिलों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह आदेश आज पार्टी के राज्य संगठन मंत्री राम किशोर शिवहरे एवं जबलपुर जोन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया।
नई नियुक्ति के अनुसार, निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को उनके संबंधित जिलों का प्रभार सौंपा गया है:
1.अमर सिंह मार्को डिंडोरी2.राम सेवक पवार सागर3.दिलीप शर्मा टीकमगढ़ और छतरपुर4.विनोद कुर्मीन रसिंहपुर5.गोपाल सिंह ठाकुर निमाड़ी6.बसंत राय दमोह7.संत कुमार जांगेला सिवनी8.अभिषेक अहिरवार एवं धर्मेन्द्र जैन पन्ना9.शिव शंकर यादव मंडला एवं बालाघाट10.पंकज पाठक जबलपुर एवं कटनी11.अशोक विश्वकर्मा पांढुर्ना12.वीरेंद्र विश्वकर्मा छिंदवाड़ा
पार्टी ने निर्देशित किया है कि सभी नियुक्त प्रभारी हर मंगलवार शाम 6:30 बजे आयोजित होने वाली साप्ताहिक ऑनलाइन मीटिंग में अनिवार्य रूप से भाग लें और जिलों की गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष के साथ साझा करें।
इधर कांग्रेस पार्टी भी मध्य प्रदेश में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े संगठन को सक्रिय करने और मज़बूती देने की दिशा में प्रयासरत है। डिंडोरी जिले में जिला अध्यक्ष पद के लिए इस बार 13 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इन सभी दावेदारों में कौन कितनी जमीनी पकड़ रखता है, इसका मूल्यांकन कार्यकर्ता स्तर पर ही किया जा सकता है।
अगर वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष की बात की जाए, तो उनके कार्यकाल में पार्टी को जिले में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल होती नहीं दिखी। इसके बावजूद अंतिम निर्णय कांग्रेस संगठन को ही करना है कि वह किसे संगठन की कमान सौंपती है।
दोनों ही दलों की गतिविधियाँ यह संकेत देती हैं कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक जमावट और ज़मीनी पकड़ मज़बूत करने की दिशा में अब गंभीरता से काम शुरू हो गया है,यह कदम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और ज़मीनी स्तर पर जनसंपर्क एवं विस्तार को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है