जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल गोसदन बरगांव को मिला राज्य स्तरीय गौसेवा पुरस्कार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल गोसदन बरगांव को मिला राज्य स्तरीय गौसेवा पुरस्कार

आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 20 जून,जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव द्वारा संचालित गौशाला "जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल गोसदन बरगांव" को मध्यप्रदेश शासन द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया (गौसेवा) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष गौसेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं या व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
इस वर्ष राज्य स्तरीय तृतीय पुरस्कार से नवाजी गई इस गौशाला को, इसके गौसेवा और संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुना गया है।
पुरस्कार वितरण समारोह राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, एवं पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री लखन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
पुरस्कार ग्रहण करने हेतु गोशाला समिति से वीरेंद्र तिवारी (उपाध्यक्ष), राधेश्याम साहू (सचिव), मनोज सोनी (कोषाध्यक्ष) तथा प्रकाश झारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव एवं समस्त समिति सदस्यों को क्षेत्रीय जनता और सामाजिक संगठनों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं। यह पुरस्कार क्षेत्र में गौसेवा को लेकर किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है और आने वाले समय में यह सम्मान और भी प्रेरणा देगा।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।