राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक गौ सेवा गतिविधि अखिल भारतीय प्रमुख शंकर लाल का प्रवास कार्यक्रम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक गौ सेवा गतिविधि अखिल भारतीय प्रमुख शंकर लाल का प्रवास कार्यक्रम

जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव में ली गौशाला समिति की बैठक 


आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 27 जून,जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक गौ सेवा गतिविधि अखिल भारतीय प्रमुख शंकर लाल का प्रवास कार्यक्रम हुआ। उन्होंने गौशाला समिति के सदस्यों पदाधिकारी एवं गौ प्रेमियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में गौ माता पर होने वाली बीमारियों के निदान के बारे में होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में बताए एवं जैविक खेती पर प्रमुख रूप से फोकस रहा। गौ माता के गोमूत्र की उपयोगी जानकारी दी । समाधि खाद तैयार करना, सिंह खाद तैयार करना ,अमृत पानी तैयार करना आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में शंकर लाल अखिल भारतीय गौ सेवा गतिविधि प्रमुख, राजकुमार जैन गौ सेवा गतिविधि महाकौशल प्रांत प्रमुख, मनोहर लाल साहू अध्यक्ष जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव प्रकल्प प्रमुख, श्याम जी बनमाली, प्रकल्प प्रबंधक जाम सिंह , जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल गौसदन समिति से वीरेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष, राधेश्याम साहू सचिव, मनोज सोनी कोषाध्यक्ष, आरएस गुरुदेव सदस्य, शारदा मां गौ सेवा समिति करौंदी से अध्यक्ष टेकेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष भीमशंकर साहू एवं गौसदन जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव कृषि कल्याण समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।