भाजपा मंडल शाहपुर में भाजपा एसटी मोर्चा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम का हुआ भव्य स्वागत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा मंडल शाहपुर में भाजपा एसटी मोर्चा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम का हुआ भव्य स्वागत

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 29 अक्टूबर,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पंकज सिंह तेकाम का  शाहपुर मंडल में प्रथम नगर आगमन पर विक्रमपुर मुख्य बाजार में एवं शाहपुर डिपो और शाहपुर के शहीद स्मारक चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार तरीके से भव्यता के साथ स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का शाल श्रीफल एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया!

             इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहपुर अंकित गुप्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर वरिष्ठ कार्यकर्ता  रेवा पांडे, राजकुमार साहू , अनुराग गुप्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते, पीयूष ठाकुर,संजू झरिया,नीरज रजक, स्कोप सिंह सैयाम, उषा मरावी, प्रेम बनवासी, केहर लाल यादव, ललिता मरावी विक्रमपुर सरपंच रामनारायण, जिया लाल, ईश्वर दुबे एवं पार्टी के समस्त समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और हमारे सामूहिक प्रयासों से जनजातीय अंचल में भाजपा का परचम और ऊंचा फहराएगा।

अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।