RTI प्रकोष्ठ कांग्रेस: पुनीत टंडन ने घोषित की नई कार्यकारिणी, इन चेहरों को मिली अहम भूमिका - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

RTI प्रकोष्ठ कांग्रेस: पुनीत टंडन ने घोषित की नई कार्यकारिणी, इन चेहरों को मिली अहम भूमिका

 

आई विटनेस न्यूज 24, शक्रूवर, 31 अक्टूबर, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा जारी सूची में कई नए नाम शामिल किए गए हैं। इस कार्यकारिणी को प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान का अनुमोदन प्राप्त हुआ है।




घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिन्हा, प्रशांत चौरसिया, जगदीश व्यास, मोहम्मद ऐहतिशाम आरिफ, दीपती पांडेय समेत कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।वहीं महामंत्री वत्सला द्विवेदी, चौधरी प्रवीण शर्मा, अरशद सिद्दीकी, अभिनव जैन, ममूद बेगा, देवभर सुभसेना और सदस्य रजेंद्र शर्मा, ललित श्रीवास्तव, गंभीर सिंह बघेल, मुस्कान गौरो, दीपक सोनवाने को भी टीम में स्थान मिला है।

कांग्रेस ने कहा है कि यह नई कार्यकारिणी RTI एक्ट के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। पार्टी संगठन ने विश्वास जताया है कि नई टीम प्रदेशभर में ‘सूचना का अधिकार’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।