ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 12 दिसम्बर, डिंडौरी जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत देवरी माल से घानामार तक 2.66 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1 करोड़ 63 लाख 15 हजार रुपये में कराया जाना था सड़क में लगभग 08 पुलिया है जिनमे से 07 पुलिया को सुधार कार्य कर पूर्ण बता दिया गया है वही एक पुलिया के निर्माण कार्य मे ग्रामीणों द्वारा गड़बड़ी के आरोप लगा पुलिया में फिलिंग मिट्टी से करने बिना गुणवत्ता के सीमेंट, गिट्टी का उपयोग करने साथ नाले में बारिश के पानी के बहाव और दबाव के अनुरूप कार्य नही करने का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण कार्य 04.06.2024 से प्रारंभ कर 03.06.2025 में पूर्ण करने का अनुबंध विभाग द्वारा निर्माण एजेंसी से किया गया था परंतु आज दिनांक तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नही होने से ग्रामीणों ने भारी परेशानी का आरोप लगाया है।
वही कार्य स्थल पर निर्माण एजेंसी की बड़ी लापरवाही दिखाई दी मजदूर के बच्चों के लिए सुरक्षित और छायादार स्थल एवं पेयजल की व्यवस्था नही होने से बच्चे धूल भरे स्थल पर बैठे दिखाई दिये।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के अधिकारियों ने निर्मण कार्य का समय समय पर निरीक्षण करने निर्माण एजेंसी को सुधार करने के निर्देश दिये जाने एवं समय पर कार्य पूर्ण नही करने पर पेनाल्टी लगाने एवं 06 माह का समय अतिरिक्त दिये जाने की बात कह जांच करने की बात कही है

