डिण्डौरी पुलिस ने लापता बालिका की तलाश में ₹5,000 का ईनाम घोषित किया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिण्डौरी पुलिस ने लापता बालिका की तलाश में ₹5,000 का ईनाम घोषित किया


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 24 फरवरी,कार्यालय पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी द्वारा लापता बालिका की तलाश के लिए ₹5,000 का नगद ईनाम घोषित किया गया है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत की गई है।

थाना गाडासरई, जिला डिण्डौरी में धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में ग्राम बछरगांव निवासी 17 वर्षीय लक्की यादव पिता कमलेश यादव के लापता होने की सूचना है। पुलिस द्वारा बालिका की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, किन्तु अभी तक कोई ठोस सुराग प्राप्त नहीं हो सका है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने बालिका के संबंध में सार्थक एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास बालिका के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो तो तत्काल निकटतम थाना या जिला पुलिस से संपर्क करें। सूचना की सत्यता एवं पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला डिण्डौरी द्वारा किया जाएगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।