Breaking news डिंडोरी में बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी सामान बेचने पर खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स पर खाद्य विभाग का छापा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

Breaking news डिंडोरी में बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी सामान बेचने पर खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स पर खाद्य विभाग का छापा

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
 आई विटनेस न्यूज 24
, मंगलवार 24 फरवरी,बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स पर खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दुकान में रखे कई पैकेटबंद उत्पाद निर्धारित तिथि समाप्त पाई गई, जिन्हें ग्राहकों को बेचे जाने की तैयारी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के सामने संचालित इस प्रतिष्ठान में एक्सपायरी सामग्री के विक्रय की शिकायतें सामने आई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद खाद्य विभाग की महिला अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

अचानक हुई इस कार्रवाई से बस स्टैंड क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में हड़कंप की स्थिती। कई व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में रखे सामान की तिथि जांचना शुरू कर दिया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।