अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही, ओवरलोड रेत परिवहन करते हाइवा वाहन जप्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही, ओवरलोड रेत परिवहन करते हाइवा वाहन जप्त

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 24 फरवरी,कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है।
        इसी क्रम में 24.02.2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम शहपुरा, तहसील एवं थाना शहपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन क्रमांक MP20WZ0992 को पकड़ा गया। वाहन चालक श्री दीपांशु दुबे, पिता  महेंद्र कुमार दुबे, निवासी करौंदी, तहसील शहपुरा, जिला डिण्डोरी द्वारा ओवरलोड रेत का परिवहन किया जा रहा था।
उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना शहपुरा में खड़ा कराया गया है। वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।