दो संदिग्ध महिलाएं अभिरक्षा में, ऑटो में पर्स खोलने का आरोप - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दो संदिग्ध महिलाएं अभिरक्षा में, ऑटो में पर्स खोलने का आरोप


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 23 फरवरी, शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को अभिरक्षा में लिया है। दोनों महिलाओं पर ऑटो में सफर कर रही एक महिला का पर्स खोलने का आरोप है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले की बताई जा रहीं दोनों महिलाएं डिंडोरी में नर्मदा दर्शन के लिए आने की बात कह रही थीं। किसलपुरी गांव से डिंडोरी आई शिवकुमारी ठाकुर ने बताया कि दोनों महिलाएं उनके बगल में ऑटो में बैठी थीं। इसी दौरान उन्होंने शिवकुमारी का पर्स खोलने की कोशिश शुरू कर दी। शक होने पर जब शिवकुमारी ने विरोध करते हुए एक महिला को थप्पड़ मारा, तो वे घबरा गईं और ड्राइवर का कॉलर पकड़कर ऑटो से कूद गईं।

घटना के दौरान सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाने वाली राखी रैकवार ने शिवकुमारी की आवाज सुनकर दौड़कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले गई। थाना निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिलाएं बालाघाट जिले की निवासी हैं और डिंडोरी आने का कारण नर्मदा दर्शन बता रही हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।