थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही पशु तस्करी करते 01 आरोपी सहित एक ट्रक व 23 नग भैस पड़ा जप्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही पशु तस्करी करते 01 आरोपी सहित एक ट्रक व 23 नग भैस पड़ा जप्त

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 23 फरवरी,पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध गतिविधि जुआ सट्टा शराब पशु तस्करी रोकने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे संपूर्ण जिले में प्रभावी कार्यवाही जारी है इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक लाल रंग की डालाबाड़ी गाड़ी में कुछ व्यक्ति भैस पड़ा को भरकर बुचड़खाना ले जा रहें है मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली स्टाफ के द्वारा बताएं स्थान ग्राम इमलई पहाड़ी पर पंहुचा जहाँ mp 20xb5439 नंबर का वाहन खड़ा मिला उसके पास खड़े व्यक्ति जो पुलिस को आता देख मौक़े से भाग गए दौड़कर एक व्यक्ति को पड़का गया नाम पता पूछने पर अपना नाम सहबाज कुरैशी पिता मो. रईस कुरैशी उम्र 26 साल निवासी शास्त्री वार्ड शेल्टर हाउस रोड टक्कर  जबलपुर का होना बताया गया जिससे अपने साथी का नाम पूछा गया जो एक रिजवान खान एवं खलासी राजा बताया आरोपी से भैंस पड़ा परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज माना गया जो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जिसे जप्त कर थाना कोतवाली लाया गया बाद वैधानिक कार्रवाई की जाकर भैंस पड़ा को कांजी हाउस डिंडोरी छोड़ा गया एवं पशु चिकित्सक को मेडिकल करने हेतु प्रतिवेदन भेजा जा गया एवं आरोपीगण के विरुद्ध मध्यप्रदेश कृषि पशु परी0अधि01959 की धारा 4.6(क) एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ)पंजीबद्ध किया गया है


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।