आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 23 फरवरी,जिले के जनपद अमरपुर मुख्यालय में संचालित शासकीय आईटीआई बिल्डिंग के एक कक्ष में सोमवार सुबह वाह पदस्थ शिक्षक का शव फांसी पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।चौकी प्रभारी अमरपुर अतुल हरदहा ने बताया कि मृतक अनिल आदिवासी (26 वर्ष) अविवाहित निवासी शिवपुरी जिले के थे। वे अमरपुर आईटीआई में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और उक्त कक्ष में अकेले रहते थे। सुबह आईटीआई स्टाफ ने फोन किया कि शिक्षक दरवाजा नहीं खोल रहे और मोबाइल पर कॉल भी नहीं उठा रहे। सूचना पर चौकी का बल तत्काल पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। वहां अनिल गमछे के फंदे से पंखे पर लटके मिले।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Home
Unlabelled
अमरपुर आईटीआई में शिक्षक का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
अमरपुर आईटीआई में शिक्षक का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।

