आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 23 फरवरी,विगत दिनों जिले में यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और मीडिया में प्रकाशित खबरों और जिले में ऑटो-टैक्सी की ओवरलोडिंग, बच्चों से भरी स्कूल बस की घटनाओं और शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स और जनता के बवाल के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने कार्य वितरण आदेश क्रमांक 49/2026 जारी कर जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ा दिया।आदेश के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक कुमार गौतम (बजाग) को यातायात डिंडौरी के कार्यों का सतत पर्यवेक्षण सौंपा गया है। यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरीक्षक रक्षित केंद्र संतोष धुर्वे को सहयोगी के रूप में नियुक्त किया गया है।
मीडिया में खासतौर पर यातायात थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। मामले ने तब तूल पकड़ा जब भाजपा विधायक शाहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे ने प्रेस वार्ता में सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अवध बिलैया ने भी मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। मीडिया रिपोर्ट और नेताओं की सक्रियता के बाद ही यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया।अब सवाल यह है कि नई निगरानी व्यवस्था से जिला मुख्यालय पर ऑटो तूफान में ओवरलोडिंग,अवैध टेक्सी संचालन और ट्रैफिक अव्यवस्था पर कितनी कसावट आएगी।

