जिला अस्पताल में लापरवाही पर सख्ती, 7 डॉक्टरों को नोटिस जारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला अस्पताल में लापरवाही पर सख्ती, 7 डॉक्टरों को नोटिस जारी

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 28 मार्च, जिला चिकित्सालय में ओपीडी सेवाओं में लापरवाही को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय द्वारा 28 मार्च 2026 को 7 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 28 मार्च की सुबह ओपीडी समय में डॉक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक संबंधित डॉक्टर उपस्थित नहीं थे, जिससे मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं।

नोटिस में डॉ. अजय राज, डॉ. धनराज सिंह, डॉ. दिलीप रंगारे, डॉ. मिनी मोर्वी, डॉ. कमलेश राज, डॉ. कन्हैया बघेल और डॉ. अमित जैन के नाम शामिल हैं। सभी को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।