राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 27 मार्च, करौंदी में संस्कार रामलीला मंडली द्वारा पिछले 7 दिनों से लगातार रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है। धार्मिक वातावरण में हो रहे इस आयोजन में कलाकारों का शानदार अभिनय लोगों को भावविभोर कर रहा है।
बीती रात धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का ऐतिहासिक, अद्भुत और अकल्पनीय मंचन किया गया, जिसे देखने करौंदी सहित आसपास एवं दूरदराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
रामलीला में बाल कलाकार कान्हा साहू ने लक्ष्मण के पात्र में प्रभावशाली अभिनय किया, वहीं शिक्षक टंकेश्वर दुबे ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। राम का पात्र हरीश दुबे और सीता का पात्र दीपक साहू द्वारा बखूबी निभाया गया।
आज रामलीला के अंतिम दिवस श्री राम-जानकी विवाह का भव्य मंचन किया जाएगा, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह बना हुआ है।

