घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर कार्रवाई, तीन सिलेंडर जब्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर कार्रवाई, तीन सिलेंडर जब्त

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 29 मार्च,कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग डिंडोरी द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

सहायक आपूर्ति अधिकारी  शमीम ख़ान एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  नितिन जायसवाल द्वारा मंडला बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नीलकंठ होटल से 2 तथा मनीषा होटल से 1 घरेलू उपयोग का एलपीजी सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाया गया।

उक्त कार्रवाई के तहत कुल 3 घरेलू गैस सिलेंडरों को मौके से जब्त कर डिंडोरी इंडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

खाद्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है तथा इस प्रकार की अनियमितताओं पर आगे भी निरंतर कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऐसे मामलों की जानकारी संबंधित विभाग को दें, जिससे प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।