आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 12 मार्च, शहपुरा नगर के तहसील परिसर में स्थित अर्जी नवीसों की तीन दुकानों पर चोरों ने रात में धावा बोल दिया। चोरों ने तीनों दुकानों की पिछली दीवारें तोड़कर अंदर घुसपैठ की।नरेंद्र गुप्ता की दुकान से एक लैपटॉप और नगदी, आशुतोष गुप्ता की दुकान से 12 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए। वहीं, सतेंद्र अग्रवाल की दुकान के ताले तोड़ दिए गए।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने स्टाफ को घटनास्थल रवाना किया और मौके पर जांच की। सभी पीड़ित थाने पहुंचे और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

