दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे पर ट्रक ने 6 को रौंदा, 5 की मौत, 1 गंभीर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे पर ट्रक ने 6 को रौंदा, 5 की मौत, 1 गंभीर

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार12 अप्रैल,मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरातालाब गांव के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन के पास खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।


जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान किकरातालाब के पास वाहन का टायर पंचर हो गया। चालक टायर बदल रहा था और अन्य लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सभी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि चालक समेत पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।