25 फीट गहरे कुएं में गिरे बैल को ‘डिंडोरी युवा शक्ति’ ने सुरक्षित निकाला - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

25 फीट गहरे कुएं में गिरे बैल को ‘डिंडोरी युवा शक्ति’ ने सुरक्षित निकाला

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार12 अप्रैल,ग्राम महोदा में एक बैल के लगभग 25 से 30 फीट गहरे कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ‘डिंडोरी युवा शक्ति’ की टीम तुरंत सक्रिय हुई और शाम करीब 4:30 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

टीम में शामिल रोहित कांसकार, सिद्धार्थ चौहान, यीशु गवले, सौरभ मेहरा एवं आदिल खान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कुएं की अधिक गहराई और कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद टीम ने सफलतापूर्वक बैल को कुएं से सुरक्षित और जीवित बाहर निकाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा रही और सभी ने टीम के प्रयासों की सराहना की।

यह रेस्क्यू ऑपरेशन सेवा, समर्पण और मानवता की एक मिसाल बनकर सामने आया। ‘डिंडोरी युवा शक्ति’ ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी गौवंश या कोई अन्य पशु घायल, दुर्घटनाग्रस्त या संकट में हो, तो तुरंत सूचना दें—टीम हर संभव मदद के लिए तत्पर है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।