राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 2 अप्रैल, नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाहपुर संकुल अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों में प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शाहपुर सरपंच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभिभावक, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजन-अर्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। कक्षा 9वीं में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पहारों से स्वागत किया गया तथा उन्हें निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी विद्यार्थियों को दिखाया गया।
शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सरपंच राजू बनवासी एवं प्राचार्य मोहम्मद शहीद खान द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान टॉपर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नए विद्यार्थियों को सफलता के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर पूरी लगन से अध्ययन करने की सीख दी। वहीं अभिभावकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और विद्यालय प्रबंधन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
अंत में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि शाहपुर संकुल के अंतर्गत 33 प्राथमिक शालाएं, 11 माध्यमिक शालाएं, शासकीय हाई स्कूल पालकी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़िया खुर्द सहित सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

