हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 13 मई,जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 मई 2026 एवं 21 मई 2026 को सीयूईटी (CUET) यूजी-2026 परीक्षा आयोजित होने के कारण कुछ विषयों की परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।

        जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 14 मई 2026 को आयोजित होने वाली कृषि, गृह विज्ञान एवं एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा अब 19 मई 2026 मंगलवार को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 21 मई 2026 को निर्धारित गणित एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षा अब 26 मई 2026 मंगलवार को संपन्न होगी।

        माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल संस्थाओं के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी परीक्षार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए। विद्यालयों में सूचना पटल पर संशोधित कार्यक्रम चस्पा करने तथा विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि, दिवस एवं समय की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

       मंडल द्वारा संचालित समस्त परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।