ग्राम पंचायत मुड़िया कला में भीषण जल संकट का दौर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत मुड़िया कला में भीषण जल संकट का दौर

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 25 मई,आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया कला इन दिनों भीषण जल संकट के दौर से गुजर रहा है, ग्रामीणों के अनुसार पिछले 7 महीना से पी एच ई विभाग द्वारा संचालित नल जल योजना बंद पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर से साइकिल या फिर सर पर रखकर पीने का पानी ढोना पड़ रहा है, ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करने पर विभाग के आला अफसरो के द्वारा केवल झूठा आश्वासन देकर शिकायतें तो कटवा ली जाती है,किंतु पानी की समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है, पिछले दो महीना से ग्राम पंचायत मुड़िया कला के सरपंच के द्वारा 15वे वित्त की राशि से नल जल  योजना सुधार कार्य के लिए 4,85000 रूपए की तकनीकी स्वीकृति लेकर रख लिया गया है किंतु आज भी सुधार कार्य अधूरा पड़ा हुआ है! नल जल योजना के ऑपरेटर जियालाल झरिया का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत के ऊमर

टोला में एक सक्सेज बोर है, जहां से केवल 10 से 15 घरों को ही पानी दिया जाता है,अगर उस बोर से ठाकुर टोला मुड़िया कला के कनेक्शन को जोड़ दिया जाए तो कभी भी भविष्य में पानी की कमी नहीं होगी, किंतु पी एच ई विभाग के अधिकारी हमारी बातों को तवज्जुब नहीं देते हैं, जिसका  खामियाजा हमारे गांव के लोग इस भीषण गर्मी के दौर में झेल रहे हैं!

       ग्रामीणों के द्वारा मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी गई है,कि यदि हमारे ग्राम के पानी की समस्या का समाधान दो-चार दिनों के अंदर नहीं किया जाता है,तो हम सभी ग्रामवासी जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर जाम लगा करके आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी!


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।